आज संसद में रखा गया मौन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिपिन रावत का पूरा वाक्या बताया

Total Views : 157
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश सभी शहीदों को कभी नहीं भूल सकेगा। हादसे के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारीयों को हादसे की जगह पर भेज दिया गया था.इस मामले में वायु सेना के एयर मार्शल रैंक के ऑफिसर के नेतृत्व में जांच के आदेश भी दिए गए है.

आज के संसद की शुरुआत कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में हुए शहीदों को श्रंद्धाजलि देते हुई. इस दुर्घटना में मरने वालों में सीडीएस रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही बचे है जिन्हें लाइफ सपोर्ट में रखा गया है. उनका इलाज जारी है. वहीं तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश के जांच के आदेश दे दिए गए हैं. 

संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत आर्मी सर्विस कॉलेज में संबोधन के लिए जा रहे थे. हेलीकॉप्टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी. इस हेलीकॉप्टर को 12:15 बजे लैंड करना था. उड़ान के कुछ देर बाद ही उनके हेलीकॉप्टर का ATC से संपर्क टूट गया था. बाद में कुन्नूर हुए में इस हादसे का पता चला. जहां स्थानीय लोगों द्वारा राहत और बचाव कार्य किया गया. बाद में जितने लोगों को रेस्क्यू किया गया उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया. जिनमें कैप्टन वरुण सिंह को लाइफ सपोर्ट रखा गया है. जिन्हे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश सभी शहीदों को कभी नहीं भूल सकेगा। हादसे के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारीयों को हादसे की जगह पर भेज दिया गया था.इस मामले में वायु सेना के एयर मार्शल रैंक के ऑफिसर के नेतृत्व में जांच के आदेश भी दिए गए है.

See More

Latest Photos