सफ़ेद चादर में लिपटा उत्तराखंड, औली-बद्रीनाथ धाम में जमकर बर्फ़बारी

Total Views : 166
Zoom In Zoom Out Read Later Print

वहीं चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फ़बारी हो रही है. इससे आसपास का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जबकि औली घूमने आये सैलानियों के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं है. पहाड़ों में बर्फ़बारी के बाद सैलानियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है.

उत्तराखंड में बदलते मौसम के मिजाज नजर आने लगे हैं. सोमवार को मौसम काफी बदला-बदला देखने को मिला है. रविवार की शाम से ऊंचाई वाली इलाकों में बर्फ़बारी शुरू हो गई है. यहाँ बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री, यमनोत्री, औली, नीति-मलारी घाटी में जमकर बर्फ़बारी से चारों तरफ सफ़ेद चादर से लिपटा हुआ नजारा देखने को मिला है.

बदरीनाथ धाम में 1 फ़ीट से ज्यादा तो औली में करीब 3 इंच तक बर्फ़बारी देखने को मिली है. उत्तराखंड में बर्फ़बारी होने के बाद प्रदेश में ठंड का असर भी बढ़ गया है.   

वहीं चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फ़बारी हो रही है. इससे आसपास का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जबकि औली घूमने आये सैलानियों के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं है. पहाड़ों में बर्फ़बारी के बाद सैलानियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. 

See More

Latest Photos