न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि दहेज़ एक सामजिक बुराई है। शादी-ब्याह में दुल्हन को अपने माता-पिता से मिलने वाले आभूषण, अन्य संपत्ति आदि को 7 वर्ष तक महिला के नाम पर रखने की प्रार्थना पर विधायिका बहुत गंभीरता से विचार करेगी जोकि एक तरह से मान्य भी है।
सुप्रीम कोर्ट में दहेज़ पर याचिका, शादी में दिए गए आभूषण-संपत्ति को 7 साल तक महिला के नाम रखा जाए
दिल्ली: शादियों में अभी दहेज़ देने का प्रचलन जारी हैं. समाज में दहेज़ को सामजिक बुराई के तौर पर भी देखा जाता है। बावजूद इसके दहेज़ प्रथा लगातार जारी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दहेज़ को लेकर ठोस निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दहेज पर भारतीय विधि आयोग सभी द्रष्टिकोणों के अंतर्गत विचार करता है तो ये सही हो सकता है।
न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि दहेज़ एक सामजिक बुराई है। शादी-ब्याह में दुल्हन को अपने माता-पिता से मिलने वाले आभूषण, अन्य संपत्ति आदि को 7 वर्ष तक महिला के नाम पर रखने की प्रार्थना पर विधायिका बहुत गंभीरता से विचार करेगी जोकि एक तरह से मान्य भी है।
सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि दहेज़ की इस याचिका में कई तरह की मांग की गई है। इनमें पहली दहेज़ निषेध अधिकारी को एक RTI अधिकारी के समान नामित किए जाने की जरुरत है। कोर्ट ऐसा नहीं कर सकती है, हालांकि केंद्रीय कानून के तहत आरटीआई ऑफिसर को भी नामित किया गया है। दूसरी मांग थी कि विवाह में दिए जाने वाले गहने या संपत्ति को 7 साल तक महिला के नाम पर रखा जाए. जोकि एक मान्य है और दहेज़ की इस विधायिका गंभीरता से विचार भी करेगी।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india