साउथ अफ्रीका में लगा लॉकडाउन, एक हफ़्ते में 25 देशों में फैल चुका 'ओमिक्रोन'

Total Views : 114
Zoom In Zoom Out Read Later Print

दक्षिण अफ्रीका में पांच तरह के लॉकडाउन लगाए गए है. अभी पहली श्रेणी के लॉकडाउन में ही लोग परेशान हो गए है. लोगों के काम धंधे बिल्कुल बंद हो चुके है तो ट्रैवल पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. इसमें कनाड़ा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, थाइलैंड, सिंगापुर जैसे कई देश शामिल हैं.

दुनियाभर में कोरोना वायरस का नया वेरिएन्ट 'Omicron' तेजी से पैर पसार रहा है. दक्षिण अफ्रीका से लेकर 25 देशों में 'ओमिक्रोन' पिछले एक हफ्ते में फ़ैल चुका हैं. ओमिक्रोन की सबसे चिंताजनक स्थिती साउथ अफ्रीका में नजर आ रही है. इसका अंदाजा इसी से लग सकता है कि साउथ अफ्रीका में लेवल वन लॉकडाउन लग चुका है. एक बार फिर से सड़कें सुनसान हो चुकी है और जनता फिर से चारदीवारी में कैद हो चुके हैं.    

दक्षिण अफ्रीका में पांच तरह के लॉकडाउन लगाए गए है. अभी पहली श्रेणी के लॉकडाउन में ही लोग परेशान हो गए है. लोगों के काम धंधे बिल्कुल बंद हो चुके है तो ट्रैवल पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. इसमें कनाड़ा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, थाइलैंड, सिंगापुर जैसे कई देश शामिल हैं. 

वहीं दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएन्ट में शुरूआती लेवल पर डेल्टा वेरिएन्ट से हल्के लक्षण पाए गए. इस वेरिएन्ट में मरीजों को थकान, शरीर में दर्द जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं.

See More

Latest Photos