सोमवार को परमबीर और वाझे जांच आयोग के सामने पेश हुए थे उसी दौरान इन दोनों की मुलाक़ात हुई थी. फ़िलहाल सचिन वाझे न्यायिक हिरासत में हैं जिन्हे किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं है.
Mumbai: पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को किया निलंबित
महाराष्ट्र: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह अनियमितताओं के लिए निलंबित कर दिए गए हैं. मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे और परमबीर सिंह की मुलाकात को लेकर जांच का आदेश दिया था. मुंबई में अवैध वसूली के एक मामले में परमबीर सिंह और सचिन वाझे दोनों सह आरोपित हैं. सोमवार को परमबीर और वाझे जांच आयोग के सामने पेश हुए थे उसी दौरान इन दोनों की मुलाक़ात हुई थी. फ़िलहाल सचिन वाझे न्यायिक हिरासत में हैं जिन्हे किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं है.
महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने कहा कि सचिन वाझे अभी न्यायिक हिरासत में हैं ऐसे में उनका परमबीर सिंह से मिलना गलत हैं. अदालत के अनुमति मिलने के बाद ही वाझे किसी से मिल सकते हैं. सोमवार को परमबीर और वाझे के बीच दक्षिण मुंबई की एक बिल्डिंग के सेकण्ड फ्लोर में मुलाकात हुई थी.
गृहमंत्री ने बताया कि इसी इमारत में परमबीर का ऑफिस भी है. यहाँ सचिन को जिरह के लिए लाया गया था. गृहमंत्री ने परमबीर सिंह द्वारा सरकारी गाडी का इस्तेमाल करने पर निराशा जताई. ऐसे में इन सब मुद्दों को लेकर जांच कराइ जाएगी.
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india