संसद में सरकार बोली- आंदोलन में एक भी किसान की मौत का रिकॉर्ड नहीं, मुआवजा कैसा?

Total Views : 118
Zoom In Zoom Out Read Later Print

बुधवार को संसद में विपक्ष ने सवाल किया कि क्या आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को मुहावजा दिए जायेगा या नहीं? जिसके जवाब में केंद्र की मोदी सरकार ने संसद में कहा कि किसान आंदोलन में मारे गए किसानों का आंकड़ा नहीं है ऐसे में मुआवजे का तो सवाल ही नहीं उठता है।

संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज भी किसानों के मुद्दों में शामिल मृतक किसानों को मुआवजे की मांग का मुद्दा उठा। बुधवार को संसद में विपक्ष ने सवाल किया कि क्या आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को मुहावजा दिए जायेगा या नहीं? जिसके जवाब में केंद्र की मोदी सरकार ने संसद में कहा कि किसान आंदोलन में मारे गए किसानों का आंकड़ा नहीं है ऐसे में मुआवजे का तो सवाल ही नहीं उठता है। 

बता दें कि इसे पहले कांग्रेस नेताओं ने मारे गए किसानों को मुआवजा देने की मांग की। शिवसेना के नेता संजय राउत ने पीएम केयर्स फंड में बेहिसाबी राशि पड़े होने का आरोप लगते हुए इसे मृतक किसानों के परजनों के लिए अनुग्रह राशि के रूप में किया जाना चाहिए।

See More

Latest Photos