दरअसल मनीष सिसोदिया ने आंकड़े पेश कर उस बात का जवाब दिया है जिसमें शिक्षा पर बहस में पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सुधार किये गए 250 स्कूलों की लिस्ट की चुनौती दी थी। जिसके बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के बीच स्कूलों में सुधार के आंकड़ों की लड़ाई शुरू हो गयी है।
डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने 250 स्कूलों की लिस्ट जारी की, पंजाब के शिक्षा मंत्री को दी चुनौती
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के उन 250 स्कूलों की सूची जारी की जिनमें शिक्षा को लेकर सुधार आया है। सिसोदिया ने कहा कि हमने 250 स्कूलों की लिस्ट पेश कर रहा हूँ और जारी की जा रही सभी स्कूलों में हर स्तर पर सुधार हुए हैं। डिप्टी सीएम सिसोदिया ने एक सरकारी स्कुल में प्रेस कॉफ्रेंस कर स्कूलों की लिस्ट जारी की। सिसोदिया ने कहा कि अब पंजाब के शिक्षा मंत्री से विनम्रता से कहना चाहूंगा कि आप भी अपने यहाँ की ऐसी 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करें जहाँ छात्रों, ढांचागत और टीचरों में सुधार किये गए हो।
दरअसल मनीष सिसोदिया ने आंकड़े पेश कर उस बात का जवाब दिया है जिसमें शिक्षा पर बहस में पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सुधार किये गए 250 स्कूलों की लिस्ट की चुनौती दी थी। जिसके बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के बीच स्कूलों में सुधार के आंकड़ों की लड़ाई शुरू हो गयी है।
पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी सैलाब मुख्यमंत्री केजरीवाल के शिक्षकों को दी गयी 8 गारंटी के बाद शुरू हुई। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने 10 स्कूलों की सूची जारी करने को कहा। मनीषा सिसोदिया की इस चुनौती कप पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने स्वीकार कर लिया था। जिसपर उन्होंने कहा था कि पंजाब-दिल्ली के बीच 10 नहीं 250 स्कूलों की तुलना की जाएगी। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब 10 स्कूलों पर करोड़ो खर्च करके दिखावा नहीं करेगा।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese
india