किसान आंदोलन के चलते कई सड़कें ब्लॉक, कोर्ट ने कहा- सड़कें साफ़ चाहिए, कुछ हल निकाले

Total Views : 263
Zoom In Zoom Out Read Later Print

आपको (किसानों) आंदोलन करने का पूरा अधिकार है परन्तु सड़कें जाम नहीं कर सकते। जज ने कहा सड़कें साफ़ होनी चाहिए। न्यायमूर्ति ने कहा अब कुछ तो हल निकालना पड़ेगा।


किसान आंदोलन के चलते सड़के और हाइवे जाम पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस मामले में जज जस्टिस एम एम सुंदरेश और जज जस्टिस संजय किशन कॉल बेंच ने सुनवाई की।

जस्टिस किशन कॉल ने कहा कि हम बार-बार कानून तय नहीं कर सकते, आपको (किसानों) आंदोलन करने का पूरा अधिकार है परन्तु सड़कें जाम नहीं कर सकते। जज ने कहा सड़कें साफ़ होनी चाहिए। न्यायमूर्ति ने कहा अब कुछ तो हल निकालना पड़ेगा। सड़कों पर लोगों की आवाजाही रहती है ऐसे में सड़कें जाम बड़ा समस्या का मामला है। 

इसपर किसानों के एडवोकेट दुष्यंत दवे ने किसानों का पक्ष रखते हुए कहा- न तो सड़कें बंद है और ना ही किसानो ने ब्लॉक की है। वकील ने कहा किसानों को रामलीला मैदान आने की अनुमति दी जाये। एडवोकेट दवे ने बताया किसानों को रामलीला मैदान में जाने से रोका गया जबकि बीजेपी ने वहां राजनीतिक रैली का आयोजन किया। 

See More

Latest Photos